फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers caught the vehicle carrying the smuggling of animals

पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught the vehicle carrying the smuggling of animals
तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे पशुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने चकिया कोतवाली के सैदूपुर कस्बा में पकड़ लिया। गामीणों ने चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पशुओं और वाहन को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम एक पिकअप तेज रफ्तार मंगरौर और गांधी नगर से होकर गुजरी। कई लोग इस अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बचे। इससे मगरौर के लोग आक्रोशित होकर वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच सैदूपुर बाजार में जाम लग गया। इससे पिकअप को रुकना पड़ा। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने यहां पहुंच कर चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरु कर दी। इस बीच वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें छह बैल लदे थे। बैलों के पैर और मुंह को बांध कर ठूंस कर लादा गया था। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशी सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया और चालक को पकड़ कर थाने ले आई। एसएसआई राजकुमार शुक्ला ने बताया कि बरामद सभी मवेशियों को पशु आश्रय स्थल भेजने के साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार चालक भोलाराम निवासी अदलहाट मिर्जापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed