{"_id":"66de291797a16aee5e063dd4","slug":"villagers-caught-animal-laden-vehicle-and-two-smugglers-chandauli-news-c-189-1-svns1011-120129-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ग्रामीणों ने पशु लदा वाहन और दो तस्करों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ग्रामीणों ने पशु लदा वाहन और दो तस्करों को पकड़ा
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के धरौली पुलिस चौकी के पास ग्रामीणों ने रविवार की सुबह पशु लदा वाहन और उस पर सवार दो तस्करों को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
धरौली रोड पर ग्रामीणों ने बिहार की ओर मवेशियों से लदे मालवाहक वाहन को जाते देखा। वे पीछा करने लगे। भागने के प्रयास में चालक अनियंत्रित हो गया और वाहन गांव में राजा सिंह के चबूतरे से टकरा गया। उसमें सवार दोनों कूदकर भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ मवेशी लदे पिकअप को क़ब्जे में कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि धरौली रोड से बड़ी पैमाने पर मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सीओ राजेश राय ने बताया कि पकड़े पकड़े गए आरोपी रोहतास, बिहार निवासी मोतीलाल पटेल और अनूप भारद्वाज हैं।