फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stole goats and fled in an auto-rickshaw; four arrested upon return.

Chandauli News: बकरे चोरी कर ऑटो से भागे, लौटते समय चार गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Stole goats and fled in an auto-rickshaw; four arrested upon return.
चकिया। क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज के पास से बकरा-बकरी चोरी कर ऑटो से भागे चार आरोपियों को चकिया पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात दूबेपुर गांव के गेट के सामने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों पशु भी बरामद कर लिए। चारों आरोपी मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुरानी चकिया निवासी महफूज आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनका करीब दो वर्ष का भूरा बकरा और छह वर्ष की काली बकरी इंटर कॉलेज के पास चर रहे थे। इसी दौरान दोनों पशु चोरी हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे दूबेपुर गांव के गेट के सामने संदिग्ध ऑटो को रोककर उसमें सवार चार लोगों को पकड़ा गया। उनकी पहचान सूरज गुप्ता, नूर आलम शाह उर्फ सलमान खान, राहुल गुप्ता और आकाश सोनकर निवासी नईठी पचवां हासापुर, थाना अदलहाट, मिर्जापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लतीफशाह से ऑटो से चकिया आए थे। आरोप है कि नूर आलम ने बकरा चोरी की योजना बनाई। इसके बाद चारों ने कॉलेज के पास से बकरा और बकरी चोरी की। पकड़े जाने के डर से अहरौरा की ओर निकल गए और रात में घूमने के बाद चकिया लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पशुओं के साथ पकड़ लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed