फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers are forced to pass through sump water and mud

नाबदान के पानी और कीचड़ से गुजरने को मजबूर हैं ग्रामीण

Wed, 22 Sep 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers are forced to pass through sump water and mud
नौगढ़। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघी में बीआरसी पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली का निर्माण नहीं होने से सड़क पर जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी नाली का निर्माण नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत बाघी जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति काफी दिनों से खराब है। ग्रामीण पिछले दो वर्ष से लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस और खंड विकास कार्यालय में भी लिखित शिकायत की गई। पिछले वर्ष नाली की पैमाइश और नापी कराई गई थी। उसके बाद आज तक निर्माण कार्य नहीं हो सका। इसी मार्ग पर कम्पोजिट विद्यालय बाघी, शिशु शिक्षा निकेतन और बीआरसी पड़ता है। लगातार सड़क पर नाबदान का पानी बहने से कीचड़ हो गया है। ग्रामीणों में रामजन्म , सियाराम यादव, जागेश्वर, दिग्विजय, अमरेश विश्वकर्मा, सागर गुप्ता ने आरोप लगाया कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है लिखित शिकायतों के बावजूद भी नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed