फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers angry with roster changes

Chandauli News: रोस्टर में परिवर्तन से ग्रामीण नाराज

Mon, 03 Feb 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with roster changes
सकलडीहा। ग्रामीण क्षेत्र के पांच फीडरों के रोस्टर में बदलाव कर दिया गया है। अब शनिवार से सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ और दोपहर में डेढ़ से शाम साढ़े चार बजे तक आपूर्ति बंद रखने का नया रोस्टर जारी हुआ है। इससे पहले इन फीडरों से बिजली कटौती दिन में की जा रही थी। रोस्टर बदले जाने पर ग्रामीणों ने विद्युत निगम के इस निर्णय के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


ग्रामीण उपकेंद्र से पांच फीडर सकलडीहा सेकेंड, कुछमन, नोनार, कमालपुर और चहनिया संचालित होते हैं। इससे जुड़े कई गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। अब इन गांवों की बिजली कटौती के रोस्टर में परिवर्तन कर दिया गया है। ग्रामीणों ने नए रोस्टर को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे अंधेरा रहता है। ऐसे में बिजली न रहने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत होगी। उनके जरूरी काम प्रभावित होंगे। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक और दोपहर में डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे तक तक आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया नया रोस्टर रविवार से लागू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed