फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers angry over the power cut, blocked the Chakia-Ahraura road

बिजली काटने से नाराज ग्रामीणों ने चकिया-अहरौरा मार्ग पर लगाया जाम

Mon, 22 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over the power cut, blocked the Chakia-Ahraura road
बिजली कटने से नाराज ग्रामीणों ने चकिया-अहरौरा मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

मौके पर पहुंचीं सीओ ने उपखंड अधिकारी से बात कर आपूर्ति बहाल कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चकिया। विकास खंड के मुजफ्फरपुर गांव की बिजली विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर काट दी गई। जिससे पूरे गांव में अंधेरा हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार की रात करीब 11 बजे विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चकिया-अहरौरा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से रास्ते पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

एकमुश्त समाधान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बकाएदारों को रजिस्ट्रेशन कराकर बिल भुगतान के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस बीच मुजफ्फरपुर गांव के बकाएदारों की ओर से रजिस्ट्रेशन न कराए जाने पर रविवार की रात गांव की बिजली काटने का निर्देश विभाग के अधिकारियों ने दिया। इसके बाद गांव की बिजली काट दी गई। बिजली कटने से गांव में अंधेरा छा गया। विभाग से संपर्क करने पर ग्रामीणों को पता चला कि बकाया न जमा करने के कारण बिजली काटी गई है। इस पर बिना सूचना दिए बिजली काटने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी करने के साथ ही चकिया-अहरौरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। जाम के चलते चकिया-अहरौरा मार्ग पर भारी वाहनों की दोनों तरफ लाइन लग गई। सूचना मिलने पर सीओ प्रीति त्रिपाठी, शिकारगंज चैकी प्रभारी सत्यनारायण शुक्ला, रामपुर चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र राय तथा चकिया चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनिल सिंह से बात की। इसके बाद गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद ग्रामीणों जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed