फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers angry over burning transformer protests

ट्रांसफार्मर फूंकने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over burning transformer protests
नौगढ़। चकरघट्टा थाना के भैसौड़ा गांव में दस केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों से जला है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर तो बदला गया लेकिन यह भी जला हुआ है। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने रविवार को ट्रांसर्फार के समीप खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भैसौड़ा गांव में लगा दस केवीए का ट्रांसफार्मर 2 जुलाई को जल गया। दो-तीन दिन इंतजार के बाद गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराया। इसके बाद विभागीय टीम गांव में पहुंची और जला हुआ ट्रांसफार्मर उतार कर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। बावजूद इसके बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जब फिर से शिकायत की गई तो बताया गया कि लगाया गया ट्रांसफार्मर भी जला हुआ है। गांव के लाल मोहम्मद ने बिजली विभाग के एसडीओ से बात की तो उन्होंने बताया कि गलती से जला हुआ ट्रांसफार्मर चला गया है। उसे बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा, लेकिन चार दिन बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो उपकेंद्र और तहसील मुयालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कलाम, जफरुल, अब्दुल, हकीम, अलीम, बदरू,महमूर, सुक्तार, सोबराती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed