फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   villagers agitation

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 28 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
villagers agitation
कमालपुर-महुंजी मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज महुजी गांव के लोगों ने
विज्ञापन
रविवार की दोपहर में सड़क पर खड़े होकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उपेक्षात्मक रवैये के चलते मार्ग की हालत खस्ताहाल है।

चेताया कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन          किया जाएगा।
कमालपुर-महुंजी मार्ग पिछले काफी दिनों से खस्ताहाल है।

मरम्मत के अभाव में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इससे ग्रामीणों का धैर्य रविवार को टूट गया और मार्ग पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना रहा कि मार्ग की मरम्मत पिछले काफी दिनों से नहीं कराई गई। इसके चलते मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसकी वजह से आएदिन दुर्घटना होती रहती है।

 मार्ग पर अलकतरायुक्त छोटी गिट्टियों का अतापता नहीं है। मार्ग पर आवागमन करना लोगों के लिए सरल नहीं है। मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

 कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी क्षेत्र में विकास करने के बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव बीतते ही उनके वादे हवाहवाई साबित होते हैं।


 चेताया कि यदि शीघ्र मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान अन्नू सिंह, ठकराल, अभिषेक, गोविंद गुप्ता, अनिल यादव, गोल्डेन सिंह, प्रशांत, विशाल, अंकुर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed