{"_id":"5783ff844f1c1b1b0813dfa3","slug":"villagers-agitation-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवेशपुर गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटे की दूकान आवंटन में धांधली का आरोप लगाया। साथ ही इसकी जांच कर निष्पक्ष ढंग से खुली बैठक में नए कोटेदार का चयन की मांग की।
ग्रामीणों का कहना रहा कि गांव में स्थित प्राथमिक पाठशाला पर बीते आठ जुलाई को खुली बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालन के लिए कोटेदार ैके चयन में अनियमितता बरती गई। मांग किया कि तत्काल इस प्रकरण की जांच कराकर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही नए सिरे से कोटेदार चयन की प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराया जाए। यदि ऐसा नहीं होगा तो ग्रामीण पुन: धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अंत में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सृष्टि धवन को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा, जयप्रकाश मौर्या, गोलू पांडेय, गोल्डन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर छितो गांव के ग्रामीणों ने डीएम कुमार प्रशांत को पत्र प्रेषित कर कोटे की दूकान आवंटन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सुजीत कुमार, हवलदार, मनोज, शान्ति, विजय आदि उपस्थित रहे। वहीं ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जबकि एडीओ समाज कल्याण निशा सिंह व ग्राम विकास अधिकारी कमलेश बहादुर गोड़ की देखरेख में दुकान का चयन सीमा देवी को चुना गया था।