फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers agitated by waterlogging on the road demonstrated

सड़क पर जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers agitated by waterlogging on the road demonstrated
दुलहीपुर। स्थानीय बाजार से भिसौड़ी मार्ग पर भारी जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मार्ग पर जमा पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क जाम कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणां का कहना था कि सड़क पर जलभराव के कारण चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से होकर दुलहीपुर, भिसौड़ी, कुंडाखुर्द सहित अन्य गांव के लोगों का आना-जाना होता है। यह इन गांवों को जोड़ने का मुख्यमार्ग है। बरसात के दिनों मे जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है। इससे आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी वृद्धों व बच्चों को होती है। वहीं बीमार होने पर मरीजों को अस्पताल ले जाने में कठिनाई होती है। चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क पर जमा पानी के निकासी की व्यवस्था न की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनोद यादव, मजीद अंसारी, कन्हैया यादव, मंगला पांडेय, विमल प्रभात, राजेश यादव, एजाज, राजू प्रजापति, उपेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed