{"_id":"69430bed6c9408f8fb01eb97","slug":"village-head-arrested-for-assault-and-attempted-murder-others-are-being-searchedvillage-head-arrested-for-assault-and-attempted-murder-others-are-being-searched-chandauli-news-c-189-1-svns1010-140862-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मारपीट और हत्या की कोशिश में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मारपीट और हत्या की कोशिश में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, अन्य की तलाश
विज्ञापन
नरसिंहपुर गांव के ग्राम प्रधान गुड्डू यादव, हत्या के प्रयास के आरोपी, स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। कोतवाली पुलिस ने मारपीट और हत्या की कोशिश में बड़ी कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुर गांव के ग्राम प्रधान गुड्डू यादव को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नरसिंहपुर गांव स्थित पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
12 अक्टूबर को हाईवे पर मझवार गांव निवासी शुभम पांडेय पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि नरसिंहपुर गांव के प्रधान गुड्डू यादव ने कुछ साथियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया। हमले में शुभम पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में घायल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई।
पुलिस जांच में फुटिया गांव के अभिषेक सिंह, गोरारी गांव के सौरभ सिंह और वैभव सिंह, धूरीकोट गांव के आलोक सिंह तथा नरसिंहपुर जसोली गांव के ग्राम प्रधान गुड्डू यादव को मुख्य आरोपी पाया गया। पुलिस को लंबे समय से प्रधान गुड्डू यादव की तलाश थी, लेकिन वह फरार था। इसी बीच सूचना मिली कि वह पंचायत भवन के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।