फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vijay Yatra started with the resolve to liberate Shri Krishna's birthplace.

Chandauli News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ निकली विजय यात्रा

Sun, 13 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vijay Yatra started with the resolve to liberate Shri Krishna's birthplace.
चंदौली में विश्व हिंदू महासंघ की यात्रा में शामिल लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शनिवार को नगर पंचायत स्थित हनुमान मंदिर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। धार्मिक जयघोष के बीच निकली यात्रा नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए शंकर मोड़ स्थित माता सती मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
विज्ञापन


यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह और जिला प्रभारी वीर बहादुर मौर्य ने किया। यात्रा शुरू होने से पहले अतिथियों और पदाधिकारियों ने विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु रहे ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ यात्रा रवाना हुई।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ ने हिंदू समाज को संगठित करने और धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना जगाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिंदू महासंघ लगातार जनजागरण का काम कर रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मौर्य पिंटू प्रधान, जिला उपाध्यक्ष राम नगीना गुप्ता, शिव बच्चन सिंह, राम नगीना सिंह, सुरेश मौर्य, विनोद गुप्ता, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से रखें बात : विधायक
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ी है। अपनी भावनाओं को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से रखना जरूरी है। सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने महंत अवैद्यनाथ महाराज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सनातन समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed