फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video viral beating of disabled person in Azamgarh injured person thrown into canal

वह चिल्लाता रहा, मनबढ़ पीटते रहे... : घायल दिव्यांग को लेकर भाई पहुंचा थाने, नहीं हुई कार्रवाई; वीडियो वायरल

Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM IST
सार

यह मामला कंदवा थाना क्षेत्र का है। घायल दिव्यांग का भाई उसे लेकर थाने पर गया था। यहा मामला तो दर्ज कर लिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Video viral beating of disabled person in Azamgarh injured person thrown into canal
वायरल सीसीटीवी वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक की ऐसी निर्ममता से पिटाई की जा रही है कि देखने के बाद रूह कांप जा रही है।

विज्ञापन


बाइक पर सवार युवक जो दिव्यांग बताया जा रहा है। उसको असलहा दिखाकर पहले चार युवक रोकते हैं फिर रॉड, लाठी-डंडे और ईंट से लगातार प्रहार करने लगते हैं। सीसीटीवी कैमरे में आवाज भी रिकार्ड हो गई है, जिसमें दिव्यांग चीख-चिल्ला रहा है।
विज्ञापन


दिव्यांग के अधमरा हो जाने के बाद बदमाश उसे घसीटकर ले जाते और नहर में फेंकते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

जलालपुर गांव निवासी विवेक सिंह (35) और अभिषेक सिंह के बीच रंजिश चल रही है। बीते मंगलवार की रात अभिषेक अपने साथियों के साथ विवेक के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाने के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल विवेक का छोटा भाई विशाल उसे लेकर कंदवा थाने पहुंचा और अभिषेक सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल विवेक को प्राथमिक उपचार के लिए बरहनी पीएचसी भेजा गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने विवेक को घर भेज दिया।

मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। जब रविवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो में जिस प्रकार से लाठी-डंडे, रॉड और ईंट पत्थर से विवेक सिंह को मारा जा रहा है। उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।


बाद में चार युवकों ने उसे घसीटकर नहर में भी फेंक दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed