फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of workers trying to save lives on moving train goes viral

चलती ट्रेन के चीने जान बचाने की जद्दोजहद करते कर्मियों की वीडियो वायरल

Sun, 18 Jul 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Video of workers trying to save lives on moving train goes viral
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या छह पर हल्दिया आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के एक्सल का नट वोल्ट ठीक करते समय कर्मचारियों के ऊपर से ट्रेन गुजरने का वीडियो वायरल हो गया है। इससे रेलवे अधिकारियों में खलबली मची है। हालांकि दो दिन बाद भी अभी इस तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसको लेकर चर्चा है।
विज्ञापन

हल्दिया से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार की रात दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। जांच के दौरान कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मियों ने देखा कि ट्रेन से स्लीपर कोच एस-5 के नीचे हाट एक्सल का नट ढीला है। इसके बाद दो कर्मचारी कोच के नीचे जाकर इसे ठीक करने लगे। इसी बीच ट्रेन खुल गई।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों ने बचाव के लिए पटरी के बीच लेट गए। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने दौड़ कर ट्रेन में घुस कर चेन पुलिंग की। इसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। विभागीय कर्मियों ने इसका वीडियो भी बनाया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। नियम के अनुसार खड़ी ट्रेन के नीचे मरम्मत के पूर्व स्टेशन मास्टर को सूचना दी जाती है। इससे मरम्मत होने तक सिग्नल लाल रहता है। मरम्मत के बाद ही ट्रेन आगे बढ़ाया जाता है। अब स्टेशन मास्टर को क्यों सूचना नहीं दी गई। यह समझ के परे है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद अब अधिकारियों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed