फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Victims of passenger waiting room encroachment, become careless responsible

यात्री प्रतिक्षालय अतिक्रमण के शिकार, लापरवाह बने जिम्मेदार

Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Victims of passenger waiting room encroachment, become careless responsible
पीडीडीयू नगर। परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है पर नगर के अधिकारी सरकार के इस मंशा पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। नगर में चंदासी से लेकर जीटीआर ब्रिज तक मात्र एक किमी की सड़क पर एक दर्जन से ज्यादा यात्री प्रतिक्षालय हैं। इनमें ज्यादातर प्रतिक्षालयों पर पूरी तरह से अतिक्रमण है। अन्य प्रतिक्षालायों में इतनी गंदगी और धूल है कि लोग बैठना तो दूर वहां खड़े होने में भी हिचकिचाते हैं।
विज्ञापन

पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर को जिले का मिनी महानगर कहा जाता है। यहां सघन आबादी होने के साथ ही देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन पीडीडीयू जंक्शन होने के नाते रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों के सुविधाओं के लिए शासन की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं पर स्थानीय अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी से सबकी स्थिति बदहाल है। चंदासी से जीटीआर ब्रिज तक नगर पालिका की ओर से बनवाए गए छह और सांसद निधि से बनवाए गए छह यात्री प्रतिक्षालय हैं। इनमें से जीटीआर ब्रिज, सुुुभाष पार्क के सामने और गुरुद्वारा के सामने के प्रतिक्षालय पर कब्जा करके लोग रह रहे हैं। यहां लोगों पूरी गृहस्थी बसा ली है। वहीं चंदासी चौकी के बगल में और सामने, सुभाष पार्क के सामने, आईपी मॉल के बगल में और बस स्टैंड में बने यात्री प्रतिक्षालय में कूड़े का अंबार लगा है। फर्श और कुर्सियों पर धूल की मोटी परत जमा है। कुर्सियां टूटकर लटक चुकी हैं। गंदगी और बदबू से यहां बैठना तो दूर लोग खड़े रहने में भी कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed