Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   vials of codeine-containing cough syrup purchased in 20 days FIR filed against two traders fraudulent billing

UP: 20 दिनों में खरीदी 2.32 लाख वायल कोडीनयुक्त कफ सिरप, दो व्यापारियों पर FIR; फर्जी बिल से हुआ खेल

Wed, 19 Nov 2025 10:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 10:11 PM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले में भी कफ सिरप की खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। फर्जी बिल के माध्यम से यह खेल किया गया है। इस मामले में औषधि निरीक्षक ने केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
vials of codeine-containing cough syrup purchased in 20 days FIR filed against two traders fraudulent billing
कफ सिरप से जुड़ा है मामला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नगर में कोडीनयुक्त कफ सिरप की भारी मात्रा में अवैध खरीद-फरोख्त का बड़ा मामला सामने आया है। नगर के सिंह मेडिकोज ने दिल्ली के वान्या इंटरप्राइजेज से 25 अगस्त से 14 अक्टूबर 2025 के बीच पांच फर्जी बिलों पर 2 लाख 32 हजार 400 वायल कफ सिरप खरीदी। सूचना के बाद औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य मौके पर टीम के साथ पहुंचे पर फर्म बंद मिला। 

विज्ञापन


आशंका है कि प्रशासन के नाक के नीचे यह पूरा सिरप बाजार में खपा दिया गया है। औषधि निरीक्षक की तहरीर पर दोनो फर्मो के प्रोपराइटर विशाल उपाध्याय और नागेंद्र कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मुगलसराय थाना क्षेत्र के रविनगर निवासी नागेंद्र कुमार सिंह की कृष्णा नगर कॉलोनी में सिंह मेडिकोज के नाम से फर्म है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार नागेंद्र कुमार सिंह ने 25 अगस्त से 14 अक्टूबर 2025 के बीच दिल्ली के वान्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर और यूपी के सराहनपुर देहात के अशोक नगर कॉलोनी निवासी विशाल उपाध्याय से पांच फर्जी बिलों पर ईस्कूल कफ सिरप दो लाख 32 हजार 400 वायल (100 एमएल) वायल खरीदी। यह सबकुछ प्रशासन के नाक के नीचे होता रहा और औषधि निरीक्षक को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सात नवंबर को लखनऊ से सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुए औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य टीम के साथ कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित सिंह मेडिकोज पर पहुंचे पर वह बंद मिली। वहीं, संचालक का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने मुगलसराय थाने में फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि औषधि निरीक्षक के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सिरप है नारकोटिक्स श्रेणी की
कोडीनयुक्त सिरप नारकोटिक्स श्रेणी की दवा है, जिसका उपयोग केवल डॉक्टर की पर्ची पर सीमित मात्रा में किया जा सकता है। इसका गैर-चिकित्सकीय उपयोग नशे के रूप में अधिक किया जाता है और यह कड़ाई से नियंत्रित दवा श्रेणी में आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed