फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vendor assaults passenger for asking for coffee bill at PDDU Nagar railway station

Chandauli : पीडीडीयू नगर स्टेशन पर वेंडर की दबंगई, यात्री ने कॉफी का बिल मांगा तो ट्रेन में दौड़ाकर की मारपीट

Wed, 10 Apr 2024 01:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Apr 2024 01:10 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर एक यात्री ने कॉफी पी और वेंडर को 20 रुपये दिए, जिसके बाद वेंडर ने उसे पांच रुपये वापस किए। इस पर यात्री ने उससे कॉफी का बिल मांगा। वेंडर ने बिल देने से इनकार किया तो यात्री वीडियो बनाने लगा। जिससे नाराज वेंडर ने उसे डौड़ाकर ट्रेन में मारपीट की। 

विज्ञापन
Vendor assaults passenger for asking for coffee bill at PDDU Nagar railway station
यात्रा से मारपीट करने वाला वेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की मनमानी कम नहीं हो रही है। मंगलवार की रात पीडीडीयूनगर जंक्शन के स्टाल पर कॉफी का बिल मांगने पर वेंडर ने यात्री को पीटने के लिए दौड़ा लिया। यात्री से हाथापाई भी की। बाद में यात्रियों के एकजुट होने पर वेंडर हटा। यात्री ने इसकी शिकायत एक्स पर डीआरएम लखनऊ, डीआरएम पीडीडीयू नगर, रेल मंत्री आदि से की है। 

विज्ञापन


यह है मामला
बिहार के पटना निवासी उत्तम कुमार अप 03255 पटना आनंद विहार स्पेशल के एस 4 के 74 नंबर सीट पर सवार होकर पटना से आनंद विहार के सफर पर था। मंगलवार की रात दो बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। उत्तम कुमार ने एक स्टाल पर पहुंच कर कॉफी पी। उसने कॉफी के बदले बीस रुपये का नोट दिया। स्टाल के वेंडर ने पांच रूपये वापस किए। उत्तम ने कॉफी का बिल मांगा। इस पर वेंडर ने मना कर दिया। उत्तम ने नो बिल नो पे की बात कहते हुए स्टाल का वीडीओ बनाने लगा। 
विज्ञापन


वीडियो बनाना वेंडर को नागवार गुजरा और वह उत्तम के हाथ से मोबाइल छीनने लगा। इस पर उत्तम भाग निकला। वह भागकर ट्रेन में सीट पर पहुंचा तो यहां भी वेंडर पहुंच गया और यात्री से मारपीट शुरू कर दी। अन्य यात्रियों के विरोध करने पर वेंडर वहां से हटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तम ने एक्स पर इसकी शिकायत डीआरएम दानापुर, डीआरएम लखनऊ, डीआरएम पं दीनदयाल उपाध्याय, रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, आईआरसीटीसी से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed