फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vehicles will not go towards the coal market.

Chandauli News: कोयला मंडी की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Fri, 27 Mar 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go towards the coal market.
राम नवमी पर शुक्रवार शोभायात्राएं निकलेंगी इसलिए जिले में शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। शोभायात्रा दुलहीपुर से महावलपुर कोयला मंडी होते हुए एफसीआई रोड तक जाएगी। पुनः वापस दुलहीपुर आकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

इसमें करीब 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई मार्गों पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

कोयला मंडी से दुलहीपुर होते हुए पड़ाव की ओर ट्रक नहीं जाएंगे। वहीं एफसीआई गोदाम से साहुपुरी की ओर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा कटेसर से साहुपुरी होते हुए एफसीआई गोदाम और कटेसर से पड़ाव होते हुए कोयला मंडी की दिशा में भी ट्रकों के आवागमन पर रोक रहेगी। पड़ाव चौराहा से दुलहीपुर और कोयला मंडी की तरफ भी भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राहगीरों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed