फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vehicles will not be able to go towards Varanasi via Rajghat from Padav intersection.

Chandauli News: पड़ाव चौराहे से राजघाट होते हुए वाराणसी की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

Sun, 18 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go towards Varanasi via Rajghat from Padav intersection.
पीडीडीयू नगर। मौनी अमावस्या पर भीड़भाड़ को देखते हुए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। शनिवार को रात्रि 12 से यह व्यवस्था लागू की गई है, जो रविवार की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसलिए घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन का ध्यान जरूर रखें।सीओ यातायात कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि पड़ाव चौराहे से राजघाट होते हुए वाराणसी रूट पर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को रामनगर होते हुए एनएच-19 अथवा पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे जाएंगे। वहीं, चकिया तिराहे से वाराणसी की ओर जाने वाले मालवाहन गोधना चौराहे से एनएच-19 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह पीडीडीयू नगर से वाराणसी जाने वाले मालवाहनों को एफसीआई तिराहे से डायवर्ट कर साहूपुरी तिराहे से होते हुए रामनगर की तरफ भेजा जाएगा। एफसीआई से पड़ाव चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पीएसी तिराहा रामनगर से कोई भी मालवाहन पड़ाव चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। इसके अलावा चंदासी कोयला मंडी से कोई भी ट्रक पड़ाव चौराहे की तरफ नहीं जायेगा। वहीं कटरिया (लंका मैदान) से कोई भी ट्रक पड़ाव चौराहे की तरफ नहीं जायेगा। कटरिया (लंका मैदान) पर कोयला मंडी के लिए दिन में पूर्व से जो नो एंट्री लागू है वह रात में भी लागू रहेगी। इसी तरह जो वाहन चंदौली की तरफ से सारनाथ, एयरपोर्ट, जौनपुर, गाजीपुर तथा आजमगढ़ की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें रिंग रोड (पचफेड़वा) की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार बलुआ थाना क्षेत्र में भी रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के चौबेपुर की तरफ से गंगा पुल पार कर आने वाले वाहनों, दो पहिया को छोड़कर चौबेपुर में ही रोक दिया जाएगा। वहीं, चहनिया चौराहे से बलुआ गंगा घाट की तरफ सभी तरह के वाहन (मोटर साइकिल को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। टेढ़ी नहर पुलिया (ग्राम सराय) से कोई भी वाहन बलुआ गंगा घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। इसी तरह बलुआ थाना तिराहे (पुल रोड) से गंगा घाट की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed