{"_id":"678411c366f5ebfc40010858","slug":"vehicles-will-not-be-able-to-go-to-the-halt-from-fci-and-ramnagar-chandauli-news-c-189-1-chl1001-125885-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एफसीआई और रामनगर से पड़ाव नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एफसीआई और रामनगर से पड़ाव नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
चंदौली। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं भीड़ को देखते हुए जिले रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कई मार्गों पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
इन वाहनों को बदले रूट से संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार की रात 12 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि थाना पीडीडीयू नगर के चकिया तिराहे से किसी प्रकार के मालवाहक और भारी वाहन वाराणसी की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को चकिया तिराहे से डायवर्ट कर गोधना चौराहा और हाईवे से होते हुए वाराणसी को भेजा जाएगा।
सनबीम स्कूल तिराहे और एफसीआई तिराहे से पीडीडीयू नगर होते हुए वाराणसी जाने वाले मालवाहकों को एफसीआई तिराहे से साहूपुरी होते हुए रामनगर की तरफ भेजा जाएगा। एफसीआई से पड़ाव चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
पड़ाव चौराहे से कोई भी भारी वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। रामनगर के लंका मैदान पर नो एंट्री रहेगी।
उन्होंने बताया कि वाराणसी के चौबेपुर की तरफ से गंगा पुल से सिर्फ दो पहिया वाहन आ सकेंगे। बाकी सभी प्रकार के वाहनों को चौबेपुर क्षेत्र में ही रोक दिया जाएगा।
इसी तरह चहनिया चौराहे से बलुआ घाट की तरफ भी दोपहिया को छोड़कर सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। टेढ़ी नहर पुलिया (ग्राम सराय) से भी कोई वाहन बलुआ घाट की तरफ नहीं जा सकेगा। बलुआ थाना तिराहे से गंगा घाट की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।