फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vehicles will be in good condition in the new academic session

Chandauli News: शिक्षा के नए सत्र में वाहन होंगे दुरुस्त; 25 बिंदुओं की कसौटी पर परखे जाएंगे स्कूली वाहन

Thu, 26 Jun 2025 06:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Jun 2025 06:59 PM IST
सार

शिक्षा व्यवस्था में इस बार वाहनों को दुरुस्त रखने के भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। इसकी चेकिंग के लिए परिवहन विभाग एक जुलाई से सात जुलाई तक विशेष अभियान चलाने वाला है। इसके तहत हर एक पहलू की जांच की जाएगी।
 

विज्ञापन
Vehicles will be in good condition in the new academic session
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों ने भी बसों और विभिन्न साधनों से स्कूल आना जाना शुरू कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के उप संभागीय परिहवन अधिकारी ने एक जुलाई से सात जुलाई तक स्कूली वाहनो की विशेष जांच की जाएगी। विभाग की ओर से स्कूली वाहनों को 25 बिंदुओं की कसौटी पर कसा जाएगा।

विज्ञापन


स्कूली वाहनों की स्थिति मानकों के विपरीत मिलने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में छोटे-बडे वाहन मिलाकर कुल 676 स्कूली वाहन पंजीकृत है। पिछले दिनों स्कूली बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कई मामले सामने आये थे।
विज्ञापन


घटना के बाद एआरटीओ की ओर सेजब बसों की जांच की गई तो उनमें से कईयों का रजिस्ट्रेशन फेल मिला। इसके विभाग की ओर स्कूली वाहनों को नोटिस भेजा गया। नोटिस के बाद भी स्कूल प्रबंधक की ओर से वाहनों की फिटनेस नहीं कराई तो विभाग ने 72 वाहनों का पंजीयन रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में नए सत्र की शुुरुआत होने बाद एक बार फिर से एआरटीओ की ओर से विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों की जांच की जाएंगी। इसमें स्कूली वाहनों के रंग, आपातकालीन निवासी, फर्स्ट एड बाॅक्स, वाहनों के दरवाजों की स्थिति, होल्डिंग रॉड, आपातकालीन स्थिति में प्रयोग किये जाने के लिए अलार्म या सायरन,समेत 25 बिंदुओं की जांच की जाएगी।


कई स्कूली वाहनों के पास नहीं हैं फिटनेस प्रमाण पत्र

जिले के उप संभागीय परिवहन विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार कुल 676 स्कूल वाहन पंजीकृत है। इसमें छोटी और बड़ी स्कूल बसें शामिल हैं। इनमें से 52 स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र की मियाद समाप्त हो चुकी है। वहीं, 40 स्कूली वाहनों की आरसी निलंबित कर दी गई है। स्कूल खुले चुके हैं, इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन वाहनों की फिटनेस को लेकर लापरवाह बना हुआ है।


एक जुलाई से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूली वाहनों में सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों को देखा जाएगा। अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सर्वेश गौतम,एआरटीओ प्रशासन, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed