फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vegetables are sold by weighing them with bricks and stones.

Chandauli News: ईंट-पत्थर से तौलकर बेचते हैं सब्जियां

Sat, 13 Apr 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vegetables are sold by weighing them with bricks and stones.
पीडीडीयू नगर। ठेले व सड़क किनारे फल व सब्जी बेचने वाले विक्रेता बांट माप के नियमों की खुलेआम धज्जिया उड़ रहे है। अधिकतर स्थानों फल और सब्जी विक्रेता ईंट और पत्थर के टुकड़ों से तौल कर सामान बेच रहे हैं। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 में 80 फल और सब्जी विक्रेताओं के विरुद्ध विभाग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिले में चारों नगर निकायों में जिसमें चंदौली, चकिया और सैयदराजा नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र में लगभग दस हजार ठेला, खोमचा व सड़क पर फल एवं सब्जी विक्रेता पंजीकृत हैं। अपंजीकृत फल और सब्जी विक्रेताओं की संख्या ज्यादा है। सड़क किनारे और ठेले पर फल व सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं के पास बटखरे और तराजू मानक के अनुरूप ही नहीं है। तमाम जगहों पर आधा किलो के बटखरे की जगह ईंट व पत्थर के टुकड़ों से तौल की जा रही है। जिनके पास बटखरे हैं, उन पर भी विभाग की कोई मुहर नहीं लगी है। बाट-माप विभाग ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 680 विक्रेताओं की जांच की। उनसे 14 लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन





.............................

-- फल और सब्जी विक्रेता घटतौली कर रहे हैं। तमाम दुकानदार पुराने बटखरे और ईंट-पत्थर के टुकड़ों से तौल करते हैं। -अशोक जायसवाल, निवासी गल्लामंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


-- सब्जी मंडी में तौल को लेकर अक्सर ग्राहकों और विक्रेताओं के बीच किचकिच होती है। कई विक्रेताओं के तराजू तक सड़े हैं और बटखरे भी ठीक नहीं है। दिलीप सिंह, देवनगर कालोनी


- फल और सब्जी की तौल में बाजार में काफी गड़बड़ी होती है। न तो इनके तराजू ठीक होते है और न ही बटखरे मानक के अनुरूप हैं। कोई जांच नहीं होती। - गायत्री गुप्ता, रविनगर

-- फल और सब्जी विक्रेता से दोबारा सामान तौलने के लिए कहने पर आनाकानी करते हैं। कुछ तो आधा किलो सब्जी पत्थर का टुकड़ा रखकर तौलते है।-हनी, कैलाशपुरी


कोट

............



फल-सब्जी विक्रेेताओं को भी इलेक्ट्रॉनिक तराजू रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। घटतौली करने और ईंट-पत्थर के टुकड़ों को बांट की तरह इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम भी बनायी गई है।-एनपी दुबे, जिला प्रभारी, बाटमाप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed