Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Varanasi 500 emergency cases over 72 hours during Diwali 287 suffered fractures 64 burns from firecrackers

दिवाली पर जश्न के बीच हादसे: काशी में 72 घंटे में 500 इमरजेंसी केस, 287 की टूटीं हड्डियां, पटाखों से 64 झुलसे

Wed, 11 Nov 2026 12:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 11 Nov 2026 12:47 PM IST
सार

वाराणसी में दिवाली की खुशियों के बीच लापरवाही का ग्रहण भी लगा। कई इलाकों में हादसे हुए। इस दौरान 72 घंटे में 500 इमरजेंसी केस अस्पताल पहुंचे। इनमें 287 की हड्डियां टूटीं। वहीं पटाखों से 64 लोग झुलस गए। 

विज्ञापन
Varanasi 500 emergency cases over 72 hours during Diwali 287 suffered fractures 64 burns from firecrackers
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिवाली पर आतिशबाजी और तेज रफ्तार की लापरवाही भारी पड़ गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 72 घंटे में शहर के विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में 500 से अधिक मरीज पहुंचे। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले और पटाखों से झुलसने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक रही। 

विज्ञापन


कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल, पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और जिले के 64 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में रात में लगातार मरीजों का दबाव बना रहा।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, तीन दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण 287 लोगों को हाथ-पैर में फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आईं। इनमें 50 से अधिक लोगों की उंगली फ्रैक्चर होने की भी शिकायत आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक, अधिकांश मामले शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के थे। लापरवाही और अनियंत्रित गति के कारण हादसों में कई युवाओं को अपनी हड्डियां तुड़वानी पड़ीं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया। 

आतिशबाजी के दौरान बरती गई असावधानी के कारण 64 लोग झुलसकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। 30 फीसदी मामलों में पटाखे से हाथ जल गए थे। कई लोगों की उंगलियां और चेहरा पटाखों की चिंगारी व धमाके से प्रभावित हुए थे। 


डॉक्टरों ने 60 मरीजों को प्राथमिक मरहम-पट्टी और उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि मंडलीय और जिला अस्पताल में चार मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। छह घंटे तक निगरानी के बाद मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed