फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uprooted and discarded the *Pathalgadi* stone; planted paddy in the field.

Chandauli News: पत्थरगढ़ी उखाड़कर फेंकी, खेत में धान की रोपाई की

Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uprooted and discarded the *Pathalgadi* stone; planted paddy in the field.
कोतवाली क्षेत्र के महरौड़ गांव निवासी मनौवर अली ने सोमवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश के बाद उनके खेत में पत्थरगढ़ी कर कब्जा दिलाया गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने पत्थरगढ़ी उखाड़कर फेंक दी और खेत में धान की रोपाई कर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महरौड़ गांव निवासी मनौवर अली के खेत की 10 मई को राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर पत्थरगढ़ी कराई थी। आरोप है कि शेषा राय और प्रेम प्रकाश राय ने पत्थरगढ़ी उखाड़कर फेंक दी। इसके बाद खेत में पानी भरवाकर जुताई कराई और धान की रोपाई कर दी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed