{"_id":"571149454f1c1b391b4a6c6f","slug":"uproar-on-ac-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी फेल, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी फेल, किया हंगामा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सभी कोचों का एसी फेल होने और स्लीपर कोचों में गंदगी से नाराज यात्रियों ने शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बाद में सुरक्षा तंत्रों ने उन्हें समझाबुझाकर किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया। गाड़ी शाम छह बजकर 10 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची और छह बजकर 50 मिनट पर आधे घंटे लेट गुुवाहाटी रवाना हुई।
ट्रेन इलाहाबाद से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रवाना हुई। इसके आधे घंटे बाद सभी कोचों का एसी फेल हो गया। उमस होने से एसी कोच के यात्री स्लीपर कोच में चले गए लेकिन वहां फैली गंदगी से उन्हें और अधिक परेशानी हुई। ट्रेन करीब पौने छह घंटे में शाम छह बजकर 10 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत डिप्टी एसएस से की।
डिप्टी एसएस ने एसी ठीक कराने का प्रयास किया लेकिन तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी। इससे यात्रियों ने उनके कार्यालय में ही हंगामा शुरू कर दिया। जहां एसी कोच के यात्रियों का कहना रहा कि अधिक किराया देने के बाद भी उन्हें रेलवे द्वारा पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं वहीं स्लीपर कोच के यात्रियों का कहना रहा कि कोचों में गंदगी के बाद भी कोई सफाईकर्मी साफ करने नहीं आया। इस संबंध में डिप्टी एसएस मनोज कुमार ने बताया कि एसी बैटरी लो के कारण चल नहीं रहा था। यात्रियों को समझाबुझाकर तथा बैटरी चार्ज होने के बाद एसी चालू होने की बात कहकर तथा स्लीपर कोचों की सफाई कराकर ट्रेन को रवाना करा दिया गया।