फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar of farmers due to purchase of Agro at purchase center

एग्रो के क्रय केंद्र पर खरीद ठप होने से एसडीएम हुए सख्त

Fri, 01 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers due to purchase of Agro at purchase center
चंदौली। नवीन मंडी में स्थापित क्रय केंद्रों के बाहर पड़े धान का उठान नहीं हो पा रहा है। खरीद की गई धान खुले आसमान के नीचे ही पड़ा हुआ है। इससे क्रय केंद्रों पर खरीद भी प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को यूपी एग्रो केंद्र पर धान खरीद पूरी तरह बंद रहा। इससे नाराज किसानों हंगामा किया । इस बीच पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों से बातचीत की। तब जाकर दोपहर बाद करीब तीन बजे खरीद शुरू हुई। बाद में पहुंचे सदर एसडीएम विजयनारायण सिंह ने प्रभारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के साथ ही कमिश्नर और डीएम के आदेश के बाद भी धान के उठान में लापरवाही बरती जा रही है। नवीन मंडी में स्थापित सात क्रय केंद्रों पर लगभग 10 हजार से ज्यादा एमटी धान खुले आसमान के नीचे रखे गए हैं। अकेले यूपी एग्रो केंद्र पर ही लगभग 600 मिट्रिक टन धान डम्प पड़ा हुआ है। उठान नहीं होने से यहां पिछले चार पांच दिनों से खरीद प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इस अवसर पर किसान भोला सिंह, रामदुलार सिंह, श्यामनारायण तिवारी, बलवीर सिंह, अजय तिवारी, सुनील सिंह, चंद्रजीत चौहान, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदौली। नवीन मंडी में स्थापित यूपी एग्रो सहित अन्य केंद्रों पर धान खरीद प्रभावित होने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों को टोकन मिलने के बाद भी धान क्रय करने में केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। गुरुवार को यूपी एग्रो केंद्र पर सुबह से खरीद पूरी तरह से बंद रहा। रघुनाथपुर के किसान रामेश्वर सिंह, खिलची के शिवाजी सिंह, गोरख सिंह आदि ने आरोप लगाया कि टोकन मिलने के एक सप्ताह बाद भी धान की खरीद नहीं की जा रही है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed