फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Weather 46 degree temperature in Chandauli seven consecutive days difficult to leave

UP Weather: चंदौली में लगातार 7 दिनों से 46 डिग्री तापमान, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण घर से निकलना मुश्किल

Fri, 14 Jun 2024 10:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 10:31 AM IST
सार

Chandauli News: इस साल भीषण गर्मी की वजह से एयर कंडीशनर की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में लगा रहे हैं। वहीं, एसी वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शहरों का स्वरूप पिछले कुछ दशकों में काफी बदला है। धड़ल्ले से पेड़ काटे जा रहे हैं और इमारतों की संख्या बढ़ रही है। एसी के कारण भी वातावरण में गर्मी बढ़ रही है।

विज्ञापन
UP Weather 46 degree temperature in Chandauli seven consecutive days difficult to leave
चंदौली में भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिल रही है। पहली बार ऐसा हुआ है जब एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 46 डिग्री बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रहीं। लू की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


इस साल गर्मी सभी पिछले रिकार्ड तोड़ रही है। दिन ही नहीं, रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल हैं। आलम यह है कि पिछले एक हफ्ते से जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री बना हुआ है। गुरुवार को तो एक डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 
विज्ञापन


वहीं, कई दिनों से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी की वजह से कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। लू की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही झुलसा देने वाली पछुआ हवा की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन में तीसरी बार 47 डिग्री पहुंचा तापमान

जिले में मई के बाद जून के पहले पखवारे में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा। पहली बार 28 मई और दूसरी बार 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब 13 जून को तापमान फिर से 47 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। वहीं, देर शाम तक गर्म हवा चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

दो वर्ष पहले भी 47 डिग्री पहुंचा था तापमान
कोरोना के बाद वर्ष 2022 में भी भीषण गर्मी पड़ी थी। तब 21 जून को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सर्वाधिक था।

बोले अधिकारी
आगमी 15 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा में बदलाव होने, बादल छाने और बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।

वर्ष में तीसरी बार 47 डिग्री पर पहुंचा तापमान
पीडीडीयू नगर। जिले में मई माह व जून के पहले पखवारे में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा। पहली बार 28 मई, मंगलवार और दूसरी बार 29 मई बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद 13 जून, गुरुवार को तापमान एकबार फिर 47 डिग्री पर पहुंच गया।

इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं देर शाम तक चलने वाली गर्म हवा (हीट वेव) भी लोगों की परेशानी बढ़ाती रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार दिनों तक जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। 

दो वर्ष पूर्व 47 डिग्री दर्ज हुआ था जिले का तापमान

पीडीडीयू नगर। कोरोना काल के बाद वर्ष 2022 में गर्मी क प्रकोप काफी तेजी से बढ़ा था। इस वर्ष की 21 जून को तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था जो रिकार्ड बन गया। हालांकि वर्ष 2023 में गर्मी के प्रकोप में कुछ राहत रही लेकिन इस वर्ष एकबार फिर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए अब लोग बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

पिछले एक सप्ताह का जिले का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
सात जून 46  29
आठ जून 46 30
नौ जून 46 30
दस जून 46 31
11 जून 46 32
12 जून 46 32
13 जून 47 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed