फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Nikay Chunav: Anita Sonkar declared SP candidate from PDDU municipality, political movements intensify

UP Nikay Chunav: अनिता सोनकर पीडीडीयू नगर पालिका से सपा की प्रत्याशी घोषित, राजनीतिक हलचलें तेज

Sun, 16 Apr 2023 01:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

चंदौली में तीन नगर पंचायत चकिया, चंदौली और सैयदराजा हैं जबकि एक मात्र नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर है। नगर निकाय के चुनाव की घोषणा होने के बाद से नगर में सैकड़ों दावेदारों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Anita Sonkar declared SP candidate from PDDU municipality, political movements intensify
अनीता सोनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के नामांकन के एक दिन पहले नगर पालिका परिषद पीडीडीयू से चेयरमैन का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पीडीडीयू नगर से अनीता सोनकर को चेयरमैन का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


जिले में तीन नगर पंचायत चकिया, चंदौली और सैयदराजा हैं जबकि एक मात्र नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर है। नगर निकाय के चुनाव की घोषणा होने के बाद से नगर में सैकड़ों दावेदारों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद नगर पालिका के चेयरमैन की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया। जिससे कईयों के अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

लेकिन भाजपा और सपा इस सीट पर किसको अपना प्रत्याशी बनाएगी, यहा चर्चा का विषय रहा। नामांकन 11 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इसके बावजूद 15 अप्रैल तक दोनो प्रमुख पार्टियों ने नगर पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। आखिरकार रविवार की दोपहर समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने अनीता सोनकर को प्रत्याशी घोषित कर दिया। अनीता सोनकर के पति राजाराम सोनकर वॉर्ड नंबर पांच बिछड़ी के निवासी हैं। राजाराम सोनकर वॉर्ड से तीन बार पूर्व में सभासद रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed