UP Nikay Chunav: चुनाव प्रचार को लेकर सपा सभासद प्रत्याशी और BJP विधायक में जमकर बहसबाजी
चुनाव प्रचार को लेकर बुधवार की सुबह सुभाषनगर से सपा की सभासद प्रत्याशी आरती यादव और मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल में जमकर बहसबाजी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव प्रचार को लेकर बुधवार की सुबह सुभाषनगर से सपा की सभासद प्रत्याशी आरती यादव और मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल में जमकर बहसबाजी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सभासद प्रत्याशी आरती यादव ने विधायक पर आचार संहिता का उल्लंघन कर भाजपा प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करने की शिकायत प्रेक्षक से फोन पर की।
सपा ने पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड से आरती यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने इस वार्ड से दिनेश कुमार यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। आरोप है कि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल अपनी पार्टी के प्रत्याशी के साथ सुभाष नगर में घूमकर प्रचार कर रहे थे। उनके समर्थकों के पास प्रचार-समाग्री के रूप में हैंडबिल और पोस्टर भी मौजूद थे।
इस बात कि भनक जब सपा प्रत्याशी आरती यादव को लगी तो वे अपने पति सरवन यादव के साथ मौके पर पहुंच गई और इसका विरोध किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी और विधायक के बीच जमकर बहसबाजी हुई। हालांकि मामला बढ़ने के बाद विधायक वहां से चले गए। इसके बाद आरती यादव ने फोन से इसकी सूचना चुनाव प्रेक्षक को दी।
कुछ दिनों पहले मुगलसराय विधायक को आचार संहिता उलंघन के आरोप में चुनाव आयोग की ओर से नोटिस भी जारी हुआ था। वहीं इस बाबत मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। कहा कि वे सुभाष नगर वार्ड में अपने भाजपा कार्यकर्ता के घर मिलने गये थे। चंदौली जिले में चुनाव चार मई को है।