फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Board: Preparation to put AI lock on strong room for the first time

यूपी बोर्ड : पहली बार स्ट्रांग रूम पर एआई ताला लगाने की तैयारी

Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Preparation to put AI lock on strong room for the first time
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और पहलीबार स्ट्रांग रूम को एआई तकनीक से लैस करने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर शासन स्तर पर विचार चल रहा है। आदेश मिलते ही स्ट्रांग रूम के दरवाजे एआई तकनीक से लैस हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 59 हजार 997 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए इस बार एआई तकनीक का सहारा लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में बने स्ट्रांग रूम का ताला एआई तकनीक पर आधारित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए जिस कमरे को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वहीं एआई की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विचार किया जा रहा है। शासन की ओर से मंजूरी और बजट मिलता है तो स्कूलों में एआई सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसमें स्ट्रांग रूम का ताला केंद्र में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के एक साथ पहुंचने पर ही खुलेगा। ताले के पास एक कैमरा होगा, जो इनकी आंखों के रेटिना को रीड करने के बाद ही सक्रिय होगा। कोई दूसरा व्यक्ति ताला नहीं खोल सकेगा। इन तीनों में कोई नहीं रहेगा तो भी ताला खोलना संभव नहीं होगा। यह व्यवस्था एआई इंस्टॉल करने के दौरान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed