फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Assembly Election 2022 During the campaign, the convoy of the Union Minister and the BJP candidate was attacked with a rod, the car's glass was broken.

UP Chunav 2022: प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर रॉड से हमला, कार का शीशा टूटा 

Sat, 05 Mar 2022 08:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि यह हमला पिछड़ों के नाम पर दुकान चलाने वाले लोगों की बौखलाहट का नतीजा है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 During the campaign, the convoy of the Union Minister and the BJP candidate was attacked with a rod, the car's glass was broken.
भाजपा प्रत्याशी के वाहन का शीशा टूटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में शनिवार की शाम केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के काफिले पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। इसमें प्रत्याशी रमेश जायसावाल का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शनिवार की शाम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के साथ जफरपुर गांव में जनसंपर्क के लिए राममूरत यादव के यहां जा रहे थे। जिनके आवास से कुछ दूर पहले ही गांव के मुख्य मार्ग पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने काफिले में सबसे आगे चल रहे रमेश जायसवाल के वाहन पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जैसे ही रमेश जायसवाल अपने वाहन से बाहर निकले उनके ऊपर भी रॉड से हमला किया गया। हालांकि वे तुरंत वाहन में भीतर चले गये। जिससे वे बाल-बाल बच गए। उनके साथ चल रहे अंग रक्षकों ने हमलावरों को दौड़ाया लेकिन सभी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर तत्काल सीओ सदर अनिल राय व अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
 

पिछड़ों के नाम पर दुकान चलाने वाले बौखलाये

शनिवार की शाम भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के काफिले पर हुए हमले की सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि चंदौली में यह हमला समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी का ज्वलंत उदाहरण है। कहा कि यह हमला पिछड़ों के नाम पर दुकान चलाने वाले लोगों की बौखलाहट का नतीजा है। इस घटना से चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed