फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Accident news Truck loaded with ballast overturned on hut woman died after being crushed

UP Accident: गिट्टी लदा ट्रक झोपड़ी पर पलटा, तड़पती पत्नी को देख बेसुध हुआ पति; चंद मिनट में थम गई सांस

Sun, 06 Jul 2025 04:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 04:03 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया। गिट्टी के नीचे दबकर अधेड़ महिला की माैत हो गई। बाहर उसका पति काम कर रहा था, नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

विज्ञापन
UP Accident news Truck loaded with ballast overturned on hut woman died after being crushed
ट्रक के नीचे दबकर महिला की माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Chandauli: सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर रविवार की भोर में कोदई गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी पर पलट गया, जिससे उसमें बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोदई गांव निवासी राजकुमार बिंद अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। रविवार तड़के वह झोपड़ी के पास अपने पशुओं को चारा डाल रहे थे, जबकि उनकी पत्नी तेतरी देवी (50) झोपड़ी के अंदर बैठी थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान गाजीपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक, जो गिट्टी से लदा था, अचानक अनियंत्रित होकर सीधा झोपड़ी पर पलट गया। झोपड़ी में बैठी तेतरी देवी ट्रक और गिट्टी के नीचे दब गईं। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गिट्टी हटाकर महिला को निकालने की कोशिश करने लगे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की लगातार बढ़ती आवाजाही पर नाराजगी जताई है और दुर्घटना रोकने के लिए उचित प्रबंधन की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed