फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP 7th Phase Election vote ke liye note in chandauli angry people caught sweeper first beat them and then handed to police

7th Phase Election: वोट के लिए नोट बांट रहे थे सफाईकर्मी, लोगों ने पहले पीटा फिर पुलिस को सौंपा

Mon, 07 Mar 2022 04:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 04:36 PM IST
सार

 सोमवार को मतदान शुरू होने के बाद चंदौली के इब्राहिमपुर अनुसूचित जाति के बस्ती में एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट के बदले नोट का खेल चल रहा था। 

विज्ञापन
UP 7th Phase Election vote ke liye note in chandauli angry people caught sweeper first beat them and then handed to police
आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में सातवें चरण के विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर के अनुसूचित जाति की बस्ती में सोमवार को वोट के लिए नोट बांट रहे सफाईकर्मी को लोगों ने पकड़ लिया। सफाईकर्मी को पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


चंदौली के चार विधानसभा मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा और चकिया (सुरक्षित) दो विधायक सहित 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नोट के बदले वोट का सिलसिला रविवार देर शाम तक चलता रहा। सोमवार सुबह मतदान शुरू होने के बाद भी इब्राहिमपुर के अनुसूचित जाति की बस्ती में एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट के बदले नोट का खेल चल रहा था।
विज्ञापन


भनक लगते ही कुछ ग्रामीणों ने  सफाई कर्मी जूनियर पांडेय को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा सफाईकर्मी मोनू पांडेय खेत के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने उसके भाई कुन्नू पांडेय को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि दोनों गांव के ही हैं। दोनों सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगने के बाद भी अपनी ड्यूटी कटवाकर मतदान के महापर्व में नोट बांटकर वोट दिलवाने का खेल खेलने का काम कर रहे थे।

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

चंदौली के अलीनगर थाना के प्राथमिक विद्यालय महेवा स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 272 के मतदाताओं ने गांव में विकास न होने से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर खूब नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंचे नायब तहसीलदार पीडीडीयू नगर सुनील सिंह ने मतदाताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। दो दिन में विकास कार्य कराने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ। 

सकलडीहा विकास खंड के महादेवपुर गांव सभा के तहत महेवा गांव में प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह सात बजे मतदान के लिए मतदान कर्मी तैयार हो गए और मतदाताओं का इंतजार करने लगे लेकिन कोई मतदाता नहीं पहुंचा। इंतजार के बाद भी किसी के न पहुंचने पर मतदान अधिकारी अचंभित हो गए।

UP 7th Phase Election vote ke liye note in chandauli angry people caught sweeper first beat them and then handed to police
चंदौली के सतपोखरी में मतदान केंद्र के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

बाद में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर हो हल्ला शुरू किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में विकास से संबंधित कोई काम नहीं हुआ है। गांव में नाली, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, विद्यालय का सुंदरीकरण का काम कागजों पर हुआ है। इसकी जांच के लिए डीएम तक को प्रार्थना पत्र दिया गया। बावजूद इसके कोई कार्रवई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय महेवा बूथ संख्या 272 पर वोट का बहिष्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed