फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP 7th Phase Election updates Feviquick put on EVM in Chandauli voting stopped Samajwadi party complains to Election Commission

7th Phase Election: चंदौली में ईवीएम पर डाला फेवीक्विक, रुकी वोटिंग, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Mon, 07 Mar 2022 02:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 02:27 PM IST
सार

चंदौली के दुलहीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र पर किसी ने ईवीएम पर फेवीक्विक डाल दिया। खराब मशीन को बदला गया तब जाकर मतदान दोबारा शुरू हुआ। 

विज्ञापन
UP 7th Phase Election updates Feviquick put on EVM in Chandauli voting stopped  Samajwadi party  complains to Election Commission
चंदौली के सतपोखरी में मतदान केंद्र के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के दौरान चंदौली में किसी ने ईवीएम पर फेवीक्विक डाल दिया। इससे साइकिल के सामने का बटन दबना बंद हो गया। इस बात की सूचना फैलते ही प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। बूथ पर कुछ समय के लिए वोटिंग रुक गई। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से ट्विटर के माध्यम से की।  

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीएम पीडीडीयू नगर ने जांच पड़ताल की और मशीन को बदला। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। चंदौली के दुलहीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मतदान करने के लिए सुबह से मतदाताओं की कतार लगी रही। सुबह नौ बजे एक महिला वोट डालने गई। उसके वोट देने के बाद जब अगला मतदाता पहुंचा तो ईवीएम का कोई बटन नहीं दबा।
विज्ञापन


साइकिल के सामने का बटन पहले दबा था और वहां चिपकने वाली चीज लगी गई थी। अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि ईवीएम पर फेवीक्विक डाल दिया गया है। सूचना से मौके पर खलबली मच गई। मतदान को रोक दिया गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर एसडीएम पीडीडीयू नगर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद खराब मशीन को बदला गया। इसके बाद साढ़े 10 बजे फिर से मतदान शुरू हुआ। चंदौली पुलिस की ओर से बताया कि मतदान दोबारा शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed