{"_id":"64a5bad0b74c60b63c0d2745","slug":"unreserved-special-will-run-between-dhanbad-to-tambaram-chandauli-news-c-20-1-281282-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धनबाद से तांंबरम के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धनबाद से तांंबरम के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दक्षिण भारत की ओर जाने की ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे धनबाद और चेन्नई के तांबरम के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रक्सौल और सिकंदराबाद के बीच पीडीडीयू जंक्शन होते हुए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तांबरम-धनबाद अनारक्षित स्पेशल सात जुलाई को तांबरम से रात दस बजे खुलेगी। यह रविवार की रात 22.20 बजे पीडीडीयू जंक्शन और सोमवार की भोर में 5.30 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में धनबाद से 11 जुलाई की शाम 15.35 बजे खुलकर गया होती हुए रात 21.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन ओर बृहस्पतिवार की रात 22.00 बजे तांबरम पहुंचेगी।
सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल पांच जुलाई से 26 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को सिकंदराबाद से शाम 15.15 बजे खुलेगी। बृहस्पतिवार की रात 20.05 बजे पीडीडीयू जंक्शन और 5.55 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सात जुलाई से 28 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार की शाम 19.15 बजे खुलकर शनिवार की भोर में 05.00 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए रविवार को 10.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।