फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Union Minister said Revolution came from charkha peace from bulldozer

Chandauli: केन्द्रीय मंत्री बोले- चरखे से आई क्रांति और बुलडोजर से शांति, प्रदेश में गिरा अपराध का ग्राफ

Wed, 21 Jun 2023 04:05 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 04:05 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चरखे से क्रांति आई थी, और अब बुलडोजर से शांति आई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ गिरा है।

विज्ञापन
Union Minister said Revolution came from charkha peace from bulldozer
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चरखे से क्रांति आई थी, और अब बुलडोजर से शांति आई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ गिरा है। वे मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सभा को संबोधित कर रहे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गरीब, नौजवान, किसान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी काम किए हैं।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया है। गरीबों को राशन, दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा। 

विज्ञापन


पहले होते थे घोटाले, अब बेदाग सरकार

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना हो रही है। सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने देश की तरक्की के साथ विश्व में भी नाम रोशन किया है। 2004 से 2014 तक घोटाले वाली सरकारें थीं और अब बेदाग सरकार है। पहले हर छह महीने में एक घोटाला होता था। गठबंधन करने चले लोगों को सबक सिखाया जाएगा। नीतीश कुमार के पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed