फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Underpass not built even after the announcement of Minister of State for Railways

रेल राज्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बना अंडरपास

Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Underpass not built even after the announcement of Minister of State for Railways
क्षेत्र के भैंसउर गांव के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाए जाने की घोषणा के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया है। तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने तीन वर्ष पहले धीना रेलवे स्टेशन पर इसकी घोषणा की थी पर आज तक रेलवे विभाग ने कोई पहल नहीं की है। वहींरेलवे क्रॉसिंग पर इतने नजदीक खंभे सटाकर गाड़ दिए गए हैं कि पैदल या सायकिल का भी गुजरना मुश्किल है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव में रेलवे लाइन पर बहुत पहले रेलवे फाटक था जिसके निशान अभी भी हैं। वर्तमान में रेलवे विभाग ने क्रॉसिंग के सामने दोनों तरफ लोहे के खंभे लगा दिए है जिससे बाइक तक भी नहीं निकल पाती है। क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने का यह सुगम व नजदीकी रास्ता है। तत्कालीन रेल राज्यमंत्री नेफुटओवर ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद लोगों की मांग पर भैंसउर गांव के सामने अंडरपास या ओवरब्रिज बनवाने की घोषणा की पर न तो फुटओवर ब्रिज बन पाया और न ही भैंसउर गांव के सामने अंडरपास बना है। इससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। रेलवे लाइन पर आवागमन की सुविधा न होने से भैंसउर, डैना आदि गांवों के किसान 10 से 12 किलोमीटर का चक्कर काटने को विवश हैं। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर तत्काल ओवरब्रिज या अंडरपास बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed