फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Under Clean Food Day, cleanliness was inspected by reaching the stalls.

Chandauli News: स्वच्छ आहार दिवस के तहत स्टालों पर पहुंच कर सफाई का किया निरीक्षण

Sun, 12 Oct 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Under Clean Food Day, cleanliness was inspected by reaching the stalls.
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में स्वच्छ आहार दिवस मनाया गया। इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ मंडल के सभी स्टेशनों पर खान पान स्टालों पर पहुंच कर साफ सफाइ की जांच की गई। वहीं ट्रेनों के पैंट्रीकार में पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान कर्मियों से साफ सफाई का ख्याल रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अलग अलग दिन अलग अलग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो दिनों तक स्वच्छ आहार दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में निरीक्षकों की टीम ने पीडीडीयू जंक्शन पर स्थित जनहार, फूड ट्रैक आदि रेस्टोरेंट पर साफ सफाई की जांच की। इस दौरान बर्तनों की सफाई विधि, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्टोर क्षेत्र की स्वच्छता और अपशिष्ट निस्तारण प्रणाली की जांच की गई। इस दौरान कर्मियों से व्यक्तिगत स्वच्छता, चिकित्सा फिटनेस और कार्यस्थल की साफ-सफाई के बारे मे जागरूक किया गया। इसी तरह प्लेटफार्म पर आए विभिन्न ट्रेनों के पैंट्री कार में पहुंच कर भी जांच की गई। इसके बाद स्टेशन पर यात्रियों से वार्ता कर यात्रा अनुभवों, खानपान सेवाओं, स्वच्छता सुझावों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed