{"_id":"639dff6fe855d46d326ba8ba","slug":"uncontrolled-car-overturned-in-the-canal-bullion-businessman-died-chandauli-news-vns6890930156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नहर में पलटी अनियंत्रित कार, सराफा व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नहर में पलटी अनियंत्रित कार, सराफा व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
चकिया के पचवनिया गांव के समीप नहर में पलटा वाहन। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
चकिया। थाना क्षेत्र के पचवनिया गांव के समीप शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित कार पुलिया से टकराकर नहर में पलट गई। इससे उसमें सवार सराफा व्यवसायी मुकेश खत्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
चकिया नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर-6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी और पूर्व चेयरमैन स्व. नारायण खत्री उर्फ मुन्नू सेठ के पुत्र मुकेश खत्री (42) की शहाबगंज में सराफा की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। पचवनिया गांव के पास पुलिया से कार टकराकर लेफ्ट कर्मनाशा नहर में गिर गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस ने मुकेश को कार से निकालकर संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां चेकअप के बाद डॉ. आरआर यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सराफा व्यवसायी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सबका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद जुटा लोगों का हुजूम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
चकिया। सराफा व्यवसायी मुकेश खत्री की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर चिकित्सालय पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुकेश की पत्नी सुनीता देवी, मां दया देवी, पुत्र मृदुल और पुत्री श्रेया का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को रोते देख वहां मौजूद लोग गमगीन हो गए। लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे।