{"_id":"64651fb92fd8a40862039294","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-culvert-one-died-chandauli-news-c-20-1-210089-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
नगवा-धानापुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बजे के अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी पहुंचाया जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार युवती घायल हो गई। अडारे (झंगिया) निवासी प्रिंस मिश्रा (18) गांव के ही रहने वाले अमित पांडेय (28) के साथ बाइक से धानापुर बाजार में घर के काम से आया था। काम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक पुरवा गांव से पूर्व एक पुलिया से जा टकराई। दोनों वहीं गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस और घायलों के परिजनों को दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। अमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. अमरनाथ सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से प्रिंस की मौत हुई है।
धानापुर कस्बा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास बुधवार को साइकिल से बाजार जा रही युवती को ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। वह गिरकर घायल हो गई। सरया निवासी सोनी (20) घर से बाजार के लिए निकली थी। रास्ते में बैंक के पास उसने साइकिल खड़ी ही की थी कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया।