फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncontrollable jeep overturns in ditch, one dead, seven injured

बेकाबू जीप खाई में पलटी, एक की मौत, सात जख्मी

Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable jeep overturns in ditch, one dead, seven injured
दुर्घटना के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चंदौली/नियामताबाद। चकिया पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर शनिवार की दोपहर में भटरिया गांव के समीप तेज रफ्तार जीप बेेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं सात लोग जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जिला अस्पताल में दो की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चकिया से सवारी लादकर एक जीप पीडीडीयू नगर की ओर जा रही थी। जीप दोपहर में 12 बजे अलीनगर थाना के भटरिया गांव के समीप पहुंची थी कि बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे यात्री जीप में दब गए। जीप में बैठे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद समाजसेवी अधिवक्ता प्रभुनारायन तिवारी सहित अन्य राहगीरों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह दल-बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अस्पताल ले जाते समय बिहार के चांद गांव निवासी प्रेमप्रकाश (40) की मौत हो गई। घायल मूसाखांड़ निवासी भाष्कर (18), सहजौर निवासी प्रतिभा (25), अलीनगर चौराहा निवासी कलावती (60) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मध्यप्रदेश के रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के भिटवा निवासी भूमि शरण (44), चकिया के गरला पीतपुर निवासी दीना (35), सहजौर निवासी कंचन (55), सकलडीहा के कादिराबाद निवासिनी मीना देवी (45) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भाष्कर और प्रतिभा की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed