फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncle, saying that the mobile phone was dripping from the bonnet of the car, he stole the bag and laptop.

Chandauli News: चच्चा, कार के बोनट से मोबिल टपक रहा, कहकर उड़ाया बैग और लैपटॉप

Fri, 10 Oct 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uncle, saying that the mobile phone was dripping from the bonnet of the car, he stole the bag and laptop.
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित रेलवे स्टेशन के गेट संख्या एक दो के पास एक चाय की दुकान के सामने खड़ी कार से उचक्कों ने लैपटॉप और एक बैग उड़ा दिया। घटना के बाबत पीड़ित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बनारस के रहने वाले सर्राफा व्यवसायी कैलाशनाथ अग्रहरी बृहस्पतिवार की सुबह लगभग दस बजे अपनी कार पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट संख्या दो के पास सड़क पर खड़ी कर चाय पीने लगे। इस दौरान वहां आये एक लड़के ने उन्हें बताया कि उनकी कार की बोनट पर से मोबिल टपक रहा है। इसके बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद जैसे ही कार का बोनट खोलकर चेक करने लगे कि तभी कार में रखा एक बैग और लैपटाॅप उचक्कों ने उड़ा दिया। इसके बाद जब उसको जानकारी हुई तो व्यापारी ने होश उड़ गये। इस संबंध में मुगलसराय कोवताली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि घटना के बाबत पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed