फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ultrasound is closed for one year in District Joint Hospital

जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक वर्ष से बंद है अल्ट्रासाउंड

Sun, 27 Mar 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound is closed for one year in District Joint Hospital
चकिया। स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में बना अल्ट्रासाउंड कक्ष पिछले एक वर्ष से रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में बंद पड़ा है । जिसके चलते मरीजों को महंगा शुल्क देकर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। उनकी जेब ढीली हो रही है। चिकित्सालय प्रशासन रेडियोलॉजिस्ट बुलाने के लिए पत्र भेजने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ ले रहा हैं।
विज्ञापन

चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में कक्ष संख्या 23 में अल्ट्रासाउंड कक्ष बनाया गया है। कक्ष के ऊपर मोटे अक्षरों में प्रत्येक दिन किया जाता है अल्ट्रासाउंड लिखा गया है । परंतु कक्ष में ताला लटक रहा है। यहां अस्पताल आने वाले मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी लेकिन एक साल पूर्व ही अस्पताल के अल्ट्रासाऊंड टेक्निशियन रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक कुमार पांडेय का स्थानांतरण हो गया। इसके बाद से कोई भी रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं आया। जिससे अल्ट्रासाउंड का कार्य ठप है। चिकित्सालय में ओपीडी के चिकित्सक प्रतिदिन 40 से 50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आवश्यक निर्देश देते हैं। लेकिन अस्पताल में सरकारी सुविधा का व्यवस्था न होने से मरीजों को बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड कराने की मजबूरी है। पत्नी का इलाज कराने आए पारस ढरकार ने बताया कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा है इतने पैसे नहीं कि बाहर से करा सकें। समझ नहीं आ रहा क्या करें।
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त करने की मांग की गई है। इसके लिए सीएमएस को भी पत्र लिखा जा चुका है।-डॉ. दिलशाद अली,क्वालिटी मैनेजर, संयुक्त जिला चिकित्सालय, चकिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed