{"_id":"5e39c09b8ebc3ee5913c99fe","slug":"twogroups-of-student-fight-chandauli-news-vns5089052167","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर मंगलवार की दोपहर में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। हाकी से हुई मारपीट में एक पक्ष के दो छात्र चोटिल हुए। सूचना पाकर पुलिस पहुंचती तब तक दूसरे गुट के छात्र फरार हो गया। घायल छात्रों का इलाज राजकीय महिला अस्पताल में कराया गया। मारपीट को छात्रसंघ में चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है।
कॉलेज के छात्र कई गुटों में बंटे हैं। डेढ़ माह पहले हुए छात्र संघ चुनाव में अविनाश कुमार अध्यक्ष के रूप में विजयी रहे। कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र शुभम समदर्शी और रानित राज भारती ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश को लेकर दूसरा गुट उन्हें परेशान कर रहा है। कॉलेज गेट पर बाहरी युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है। सोमवार को शुभम के साथ कुछ छात्रों ने हाथापाई कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। इसकी शिकायत उसने छात्र संघ के पदाधिकारियों, कॉलेज प्रशासन और पुलिस से की। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को दोपहर में डेढ़ बजे शुभम और रानित राज भारती कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। इसी बीच दूसरे गुट के छात्रों ने बाहरी छात्रों के साथ मिलकर जातिसूचक अपशब्द बोले। इसको लेकर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और किसी ने हाकी से हमला बोल दिया। कॉलेज गेट पर मारपीट से अफरा- तफरी मच गई। आसपास की दुकानें बंद होने लगी। शोर सुनकर कॉलेज से अन्य छात्र बाहर निकले लेकिन तब तक हमलावर युवक भाग निकले। मारपीट की सूचना छात्रों ने कूड़ा बाजार पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने घायल छात्रों को राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) पहुंचाया। वहीं सीसी टीवी कैमरे के आधार पर हमलावर छात्रों की पहचान की जा रही है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि कॉलेज के बाहर कुछ छात्रों में हल्की नोंक झोक हुई थी। अब मामला शांत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के बीच आपस में विवाद हुआ था लेकिन मामला शांत हो गया है।