फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths returning from marriage died in an accident

Chandauli News: शादी से लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत

Tue, 09 May 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from marriage died in an accident
धानापुर। क्षेत्र के बभनियावं गांव निवासी दो युवकों की रविवार की रात गाजीपुर के करंडा के मेदनीपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। युवकों के मौत की खबर मिलते मातम छा गया है। परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

बभनियांव गांव निवासी अजीजुल रहमान (22) और अब्दुल सत्तार उर्फ जियाउद्दीन (39) धानापुर ब्लाक कार्यालय के समीप गुमटी में सैलून की दुकान चलाते रहे। दोनों रविवार की रात गाजीपुर के करंडा इलाके में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। वे मेदनीपुर के पास पहुंचे थे कि बेकाबू होकर बाइक ट्रक से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जियाउद्दीन को एक बेटा और दो बेटियां हैं। अजीजुल के पांच भाई और एक बहन है। दोनों सैलून चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed