फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths died, two injured in road accident

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो घायल

Wed, 15 May 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, two injured in road accident
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर अमड़ा गांव के पर मंगलवार की रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कंजेहरा गांव निवासी राकेश जायसवाल (22) और चखनिया गांव निवासी अमन (20) बाइक से पेट्रोल पंप से डीजल लेकर अमड़ा की ओर लौट रहे थे। अमड़ा गांव के पास सामने से आई बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अमन (20) और शहजाद (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राकेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। डिग्घी निवासी आशिक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed