फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths crossing the railway crossing died after being hit by a train

Chandauli News: रेलवे फाटक पार कर रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths crossing the railway crossing died after being hit by a train
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के तारापुर स्थित बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फुटबॉल खेलने के लिए निकले थे। उनके कान में ईयर फोन लगे हुए थे। इसके चलते वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके। ट्रेन में फंसकर बाइक 500 मीटर तक घिसटती गई। हादसे के चलते ट्रेन आधे घंटे तक रुकी रही।
विज्ञापन

कान में ईयर फोन लगाकर रेललाइन पार करना दो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत का कारण बन गया। शहाबगंज थाने के अरारी गांव निवासी सुदर्शन पासवान के पुत्र प्रमोद पासवान (22) दयालपुर गांव स्थित ननिहाल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे थे। इसके साथ-साथ वे फुटबॉल भी खेलते थे। जीवनपुर गांव निवासी मुन्नीलाल के पुत्र आकाश यादव (22) भी सेना में भर्ती की तैयारी के साथ-साथ फुटबॉल खेलते थे।दोनों दोस्त रोजाना की तरह रविवार की सुबह 6 बजे घर से तारापुर खेल मैदान जाने के लिए बाइक से निकले। तारापुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो फाटक बंद मिला। वे बगल से बाइक निकालकर रेललाइन पार करने लगे। इसी बीच दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई। कान में ईयर फोन लगे होने के कारण दाेनों ने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी। गेटमैन ने भी चिल्लाकर दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के इंजन में फंसकर उनकी बाइक लगभग 500 मीटर तक घिसटती रही। आगे चलकर ट्रेन रुक गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी होते ही रेल कर्मचारी और अधिकारियों के साथ आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक को निकाला गया। घटना की सूचना पर समीप ही खेल मैदान पर फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी भी मौके पर पहुंच गए और खिलाड़ियों ने दोनों की पहचान की। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। इस दौरान ट्रेन आधे घंटे तक वहीं रुकी रही। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ सदर राजेश राय का कहना है कि रेलवे क्राॅसिंग पर बंद फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed