{"_id":"6910f66ffba97b10be018dfd","slug":"two-youths-caught-with-a-minor-girl-chandauli-news-c-189-1-svns1010-139031-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हुक्काबार में नाबालिग लड़की के साथ पकड़े गए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हुक्काबार में नाबालिग लड़की के साथ पकड़े गए दो युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव रेलवे पुल के पास चल रहे हुक्काबार से शनिवार की रात पुलिस ने दो लड़कों के साथ एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। संचालक समेत सबको जलीलपुर चौकी लाया गया। गम्भीर मामले के बाद भी रविवार को पुलिस ने बिना करवाई के संचालक को छोड़ दिया।
वाराणसी में देह व्यापार में लिप्त लोगों, हुक्का बार और स्पा सेंटरों पर लगातार हो रही पुलिस की कार्रवाई की वजह से ऐसे धंधों में लिप्त लोग अपना रुख अब चंदौली की तरफ कर चुके हैं।
पड़ाव के रेलवे पुलिया के पास काफी दिनों से अवैध हुक्काबार का संचालन होता है। शनिवार को जलीलपुर पुलिस चौकी को किसी ने सूचना दी की हुक्का बार की आड़ में गलत काम किया जा रहा है जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और 9:00 बजे के करीब छापे में हुक्का बार के अंदर से एक नाबालिक लड़की के साथ दो युवक पकड़े गए। पुलिस उनके साथ हुक्का बार के संचालक को भी जलीलपुर पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन
सबसे पहले नाबालिक लड़की को उसके परिजनों को फोन कर सौंप दिया गया उसके बाद संचालक को रविवार शाम तक बैठाए रखा गया। बाद में बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया गया।
चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि एक नाबालिक लड़की के साथ दो लड़के पकड़े गए थे लड़की को उसके परिजनों को छोड़ दिया गया वहीं संचालक को रविवार को छोड़ दिया गया।
उसके खिलाफ कोई तहरीर ना मिलने की वजह से उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया है। वही इस मामले में एएसपी अनन्त चंद्रशेखर ने बताया कि यह गम्भीर मामला है। इसपर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।