{"_id":"60a628c38ebc3e34fd384676","slug":"two-youth-died-in-accident-bike-collided-with-tree-fell-on-road-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में दर्दनाक हादसा: रास्ते में पेड़ गिरने से बाइक टकराई, दो युवकों की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में दर्दनाक हादसा: रास्ते में पेड़ गिरने से बाइक टकराई, दो युवकों की मौके पर हुई मौत
Thu, 20 May 2021 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 20 May 2021 02:45 PM IST
सार
हादसा चंदौली जिले में चकिया थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर मार्ग पर हुआ है। पुलिस शवों की पहचान कर परिजनों को जानकारी देने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, रोड पर पड़ा शव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में पेड़ गिरने से बाइक टकरा गई और हादसे का शिकार हो गए। हादसा चकिया थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर मार्ग पर गोंल्हिया पेट्रोल पंप के पास हुआ है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है, वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं कर पाई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से हादसे के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन