फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two were killed in road accidents

सड़क हादसों में दो की गई जान

Mon, 06 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 06 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two were killed in road accidents
पोल से टकराने के बाद खड़ी बस।
जिले के विभिन्न स्थानों में शनिवार की रात और रविवार को अलग अलग समय पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज विभिन्न चिकित्सालयों में चल    रहा  है।
विज्ञापन

  चंदौली से लौट रहे नगर के एक युवा दवा व्यवसायी रवींद्र जायसवाल की   रविवार की शाम अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वां के पास टैंकर की चपेट में   आने मौत हो गयी। घटना के बाद दवा कारोबारियों ने  दूकानें बंद कर दी। 
विज्ञापन

नगर   शाहकुटी निवासी जगदीश प्रसाद जायसवाल का पुत्र रविन्द्र जायसवाल किसी कार्यवश बाइक से चंदौली गया हुआ था।   कार्य समापन के बाद वह वापस आ रहा था जैसे ही अलीनगर थाना क्षेत्र के   पचफेड़वां के पास हाइवे पर दूूसरी लेन से जा रहा था कि सामने से आ रहे   टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे जिला   अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत   घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    दूसरी घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो और सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर  सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की भोर में ट्रक की चपेट में आने से सुनील (35) की मौत हो गई। सुनील नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो लोकमनपुर का निवासी था। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया। भोर में चार बजे वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इसी बीच ट्रक ने कुचल दिया। 
तीसरी घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर परेवा गांव के समीप दिन में साढ़े 11 बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। परेवा गांव निवासी संतोष (27) अपनी पत्नी सोनी (22), वृद्ध महिला सूखा (70) देवी को लेकर बाइक से बिहार के हलुआ गांव मेें जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही एनएच टू पर चंदौली की तरफ आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। तीनों को स्थानीय अस्पताल के डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां सूखा की हालत अत्यंत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। 

चौथी घटना शनिवार की रात दस बजे एनएच टू पर नौबतपुर के समीप हुई। जहां ट्रक-सफारी की टक्कर में सफारी सवार त्रिवेणी सिंह (50) निवासी सिहोरिया थाना चांद भभुआ, जितेन्द्र मिश्र (33) और संजय मिश्र (35) निवासी करियरा थाना चांद भभुआ बिहार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed